बिना डॉक्यूमेंट के कैसे अपडेट करें आधार में एड्रेस


By Ankita Pandey06, Jan 2023 07:20 PMjagran.com

UIDAI ने पेश किया नया विकल्प

UIDAI ने यूजर्स को बिना एड्रेस प्रूफ के अपने आधार कार्ड में पते को अपडेट करने का विकल्प दिया है।

हैड ऑफ द फैमिली देगा अनुमति

नई प्रक्रिया में घर के मुखिया की मदद से आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस को अपडेट कर सकते हैं।

जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट

इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी, जिनमें आवेदक और परिवार के मुखिया के नाम और उनके बीच संबंध से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जैसे राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि शामिल हैं।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन

इस एड्रेस अपडेट का उद्देश्य किसी व्यक्ति के रिश्तेदारों की मदद करना है, जिनके पास अपने स्वयं के नाम पर जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। इसमें व्यक्ति के बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता, आदि शामिल हैं।

पुराने तरीके से बिल्कुल अलग है प्रोसेस

पते को अपडेट करने का नया विकल्प UIDAI द्वारा निर्धारित पुराने प्रक्रिया से अलग है, जिसमें पते के किसी भी वैध प्रमाण का उपयोग किया जाता है।

क्यों जरूरी है ये प्रोसेस

इस तरह की सुविधा देश में अलग-अलग कारणों से शहरों और कस्बों में जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होगी।

ज्यादा जानकारी के लिए Read more पर क्लिक करें