उत्पन्ना एकादशी पर ऐसे करें मां तुलसी की पूजा, नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra22, Nov 2024 11:45 AMjagran.com

उत्पन्ना एकादशी 2024

सनातन धर्म में उत्पन्ना एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि उत्पन्ना एकादशी पर मां तुलसी की पूजा कैसे करनी चाहिए?

उत्पन्ना एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार उत्पन्ना एकादशी 26 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

उत्पन्ना एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी की शुरुआत 26 नवंबर को रात 01 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर को रात 03 बजकर 47 मिनट पर होगा।

तुलसी की पूजा करना

उत्पन्ना एकादशी पर मां तुलसी की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

उत्पन्ना एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा करते समय घी का 5 दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लाल चुनरी चढ़ाएं

तुलसी के पौधे की पूजा करते समय लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा, सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें

उत्पन्ना एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने के बाद 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

उत्पन्ना एकादशी पर इस विधि से तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही, आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है और कारोबार में तरक्की होती है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ