लिवर के लिए रामबाण हैं ये 5 आयुर्वेदिक औषधियां


By Amrendra Kumar Yadav24, Sep 2023 10:00 AMjagran.com

लिवर

यह हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और खाना पचाने तथा मेटाबॉलिज्म को सही रखता है।

लिवर की समस्याएं

बदलती लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव के कारण लिवर संबंधित समस्याएं हो जाती हैं।

आयुर्वेदिक औषधियां

आयुर्वेद में इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जो लिवर संबंधी समस्याओं में बहुत कारगर हैं।

त्रिफला चूर्ण

यह लिवर के बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर की समस्या में त्रिफला का जूस भी पिया जा सकता है।

एलोवेरा जूस

फैटी लिवर की समस्या में एलोवेरा का जूस अत्यधिक फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह एक चम्मच एलोवेरा जूस पीने से लिवर को लाभ मिलते हैं।

आंवला

यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पित्त नियंत्रित रहता है। आंवला जूस फैटी लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है।

अश्वगंधा

इसके सेवन से लिवर का संतुलन बना रहता है। यह पाचन तंत्र को सही करता है और लिवर को बेहतर करता है।

हल्दी का अर्क

इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM