रात में नहीं आती है नींद, करें ये उपाय


By Ashish Mishra27, Jul 2023 03:00 PMjagran.com

नींद

स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। जब हम पूरी नींद लेते तब खुद को आरामदायक महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कि अच्छी नींद के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

नींद न आना

कई बार ऐसा होता है कि तमाम कोशिशों के बाद भी नींद नहीं आती है। जिसके चलते तबीयत भी खराब हो जाती है।

गुनगुना पानी

अगर आप को भी रात में अच्छी नींद नहीं आ रही हो तो सोने से पहले गुनगुने पानी से स्नान कर लें। ऐसा करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।

व्यायाम करना

अच्छी नींद के लिए कई उपाय हैं जिसमें व्यायाम भी शामिल है। सोने से करीब 3 घंटे पहले व्यायाम करने से अच्छी नींद आती है।

दिन में सोना

अच्छी नींद तभी आती है जब आपका माइंड फ्रेश रहता है। इसके लिए दिन लगभग 10 से 20 मिनट सोना चाहिए।

धूम्रपान न करना

धूम्रपान करने से शरीर में निकोटीन की मात्रा बढ़ती है। अच्छी नींद के लिए धूम्रपान करने से बचना चाहिए।

तनाव से मुक्ति

अक्सर लोगों को दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है। जबकि ऐसा करने नींद बाधित होती है। अच्छी नींद पाने के लिए रिलैक्स रहना चाहिए।

कैफीन का सेवन

कैफीनयुक्त पदार्थों जैसे चाय और कॅाफी का सेवन कम करना चाहिए। कैफीन नींद न आने की समस्या उत्पन्न करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और जागरण से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ