अक्सर लोगों को कपड़े धोने में काफी टाइम लग जाता है। कई बार समय की बचत के लिए लोग कपड़ों को एक साथ धोने लगते हैं। जिसके कारण एक कपड़े का दाग दूसरे में लग जाता है। आइए जानते हैं कि इस दाग को आसानी से कैसे मिटा सकते हैं?
कई बार लोग आराम के लिए सभी कपड़े को एक साथ वाशिंग मशीन में डाल देते हैं। जिससे कपड़े पर दाग पड़ जाते हैं। कई ऐसे घरेलू उपाय होते हैं जिसे अपनाकर इसे दूर कर सकते हैं।
कपड़े में लगे दाग को मिटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी में नींबू मिलाकर उसमें कपड़े को 20 मिनट तक रहने दें, उसके बाद कपड़े को धोने से दाग खत्म हो जाता है।
एक लीटर पानी एक चिम्मच बेकिंग सोडा और नींबू को मिला लें। उसके बाद दाग लगे कपड़े को मिक्सचर वाले पानी में कुछ समय के लिए छोड़ दें। ऐसा करके कपड़े के दाग को मिटाया जा सकता है।
कपड़े से जिद्दी दाग को हटाने के लिए नमक की मदद ले सकते हैं। दाग वाली जगह पर एक चिम्मच नमक डालकर उसपर नींबू डाल दें। ऐसा करके दाग को दूर किया जा सकता है।
कपड़ों के जिद्दी दाग को मिटाने के लिए टूथपेस्ट कारगर हो सकता है। इस दाग वाली जगह पर 5 मिनट तक लगाकर छोड़ देना चाहिए। ऐसा करके आसानी से कपड़े के दाग को दूर कर सकते हैं।
कपड़ों के दाग को मिटाने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दाग तो दूर होता ही है साथ में कपड़े में चमक भी आ जाती है।
आपको सफेद कपड़ों के दाग को छुड़ाने में काफी परेशानी हो सकती है। सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ धोने से बचना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ