बालों में जूं और लीख की समस्या आम बात है। खास तौर पर ये बच्चों के बाल में ज्यादा पाये जाते हैं। यह ठीक तरीके से बालों की सफाई न होने के कारण भी होते हैं।
जूं दिखने में बहुत छोटी होती हैं, लेकिन ये बहुत तेजी से सिर से खून चूसती हैं। कई बार बालों में जूँ होने की वजह से शर्मिंदगी भी महसूस होती है।
अगर किसी व्यक्ति के बाल में जूं हैं और इसे जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
बालों के जूं और लीख की समस्या से परेशान हैं, तो नींबू का रस जूं मारने के लिए मददगार है।
नारियल तेल और कपूर का मिक्स करके बालों में लगाने से जूं जल्द खत्म हो जाते हैं। यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है।
बालों के लिए प्याज का रस रामबाण इलाज है। यह बाल में हो रहे लीखों को भी खत्म करने में मदद करता है।
नीम की पत्तियां को पानी बनाकर बालों पर अप्लाई करें। ऐसा करने से आपको बहुत फर्क नजर आएगा।
किचन में रखा सिरका भी जूं की समस्या से निजात दिलाता है। इसका इस्तेमाल शैम्पू के साथ कर सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से बाल से जूं और लीख से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva