कब्ज से बचने के लिए अपनाएं आसान तरीके


By Ashish Mishra11, Sep 2023 12:53 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या होने पर पेट में दर्द होने लगती है। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कब्ज की समस्या से बचने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?

पाचन

कब्ज की समस्या होने पर पाचन में दिक्कत होती है। इसके अलावा शौच में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है जो आंत को स्वस्थ रखता है। इससे शौच करते समय परेशानी नहीं होती है।

लहसुन

लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसे कच्चा या भूनकर खाया जा सकता है। इससे कब्ज की समस्या कम होने लगती है।

दाल

दाल में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, जिंक और विटामिन बी-6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह कब्ज को कम करने में मदद करता है।

पानी पीना

कब्ज की समस्या होने पर पानी का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए। इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है।

वॅाक करना

रात को भोजन करने के बाद तुरंत नहीं सोना चाहिए। कुछ देर तक वॅाक करना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

फाइबर की कमी

शरीर में फाइबर की कमी होने से कब्ज होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए फाइबर युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ