हमारा दिन कैसा गुजरेगा ये बहुत हद तक हमारी सुबह पर निर्भर करता है। अगर सुबह हमारा माइंड फ्रेश और एक्टिव हो, तो पूरा दिन एनर्जेटिक बीतता है।
आजकल की लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद की कमी और तनाव की वजह से हमारा दिमाग सुबह भी सुस्त और थका हुआ महसूस करता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपके दिन की शुरुआत अच्छी हो, तो इन आदतों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।
सुबह-सुबह माइंड फ्रेश रखने के लिए एक अच्छी नींद की जरूर होती है। आपको कम से कम 7-8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए, जिससे आप सुबह तरोताजा महसूस करें।
सुबह की ताजी हवा सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें। इससे मूड फ्रेश रहता है।
अगर आप सुबह जल्दी उठकर कुछ मिनट मेडिटेशन करते हैं, तो इससे दिमाग शांत रहता है।
सुबह माइंड फ्रेश रखने के लिए खाली रोजाना खाली पेट 1-2 गिलास पानी पिएं। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है।
सुबह का नाश्ता अक्सर बहुत अच्छा होता है। अगर आप सुबह हैवी या ऑयली ब्रेकफास्ट करते हैं, तो इसकी जगह पर हेल्दी और लाइट नाश्ता ही खाएं।
इन हेल्दी आदतों को आप भी अपनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva