Raksha Bandhan 2023: कैसे तैयार करें रक्षाबंधन की थाली? जानें


By Amrendra Kumar Yadav29, Aug 2023 01:10 PMjagran.com

रक्षाबंधन

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक यह पर्व सावन महीने के पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र के लिए उनके हाथों में राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा करने का वचन लेते हैं।

30 और 31 अगस्त

इस साल यह पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि राखी की थाली को कैसे सजाएं?

जरूरी चीजें

राखी की थाली में इन चीजों को रखने से भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आती है। आइए जानते हैं क्या जरूरी चीजें हैं, जो थाली में रखनी चाहिए?

स्वास्तिक वाली थाली

कोशिश करें कि स्वास्तिक वाली थाली का इस्तेमाल करें, अगर ऐसी थाली उपलब्ध नहीं है तो स्टील की थाली में सूती कपड़ा या फिर केला का पत्ता लगाएं।

अक्षत

इनका उपयोग हर शुभ काम में किया जाता है। भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत अवश्य लगाने चाहिए, इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और खुशहाली आती है।

दीपक

यह सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। इस दीपक से बहनें भाइयों की आरती करती हैं। इससे भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है।

रोली

इसे भी चावल के साथ पूजा की थाली में रखें। इससे बहनें भाई को तिलक लगाती हैं। तिलक से शरीर की शक्ति बढ़ती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

राखी

भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इससे भाई-बहन का रिश्ते में प्यार बढ़ता है।

मिठाई

बहनें थाली में भाइयों की पसंद की मिठाई रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे भाई-बहन के रिश्ते में मिठास बढ़ती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com