ये 5 मसाले बना देंगे आपको मालामाल


By Mahak Singh06, Mar 2023 03:40 PMjagran.com

मसाले

मसालों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन ये आपके किस्मत को भी चमका सकते हैं।

सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र में मसालों को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सुख-समृद्धि पाई जा सकती है।

जीरे का दान

वास्तु शास्त्र के अनुसार राहु-केतु ग्रह से पीड़ित लोगों को शनिवार के दिन जीरे का दान करना चाहिए, ऐसा करने से करियर में जल्द ही सफलता मिलती है।

हींग

वास्तु शास्त्र के अनुसार हींग का संबंध बुध ग्रह से है, लंच में इसका सेवन करने से बुध दोष समाप्त होता है और करियर में सफलता मिलती है।

हल्दी

जिस व्यक्ति का गुरु कमजोर हो उसे अपनी जेब में हल्दी की गांठ रखनी चाहिए, ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

काली मिर्च और लौंग

सरसों के तेल में लौंग डालकर दीपक जलाने से शनि दोष के प्रभाव से बचा जा सकता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

सौंफ

सौंफ को मिश्री में मिलाकर खाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है साथ ही आय के नए स्रोत मिलते हैं।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ