सावन दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न, दूर होंगे सारे संकट


By Ashish Mishra12, Aug 2024 12:42 PMjagran.com

सावन दुर्गाष्टमी

सनातन धर्म में दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि क्या करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं?

सावन दुर्गाष्टमी कब है?

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 13 अगस्त 2024 को है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

सावन दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 12 अगस्त सुबह 07 बजकर 56 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन 13 अगस्त को सुबह 09 बजकर 31 मिनट पर होगा।

मनोकामना की पूर्ति

सावन दुर्गाष्टमी पर सच्चे मन से मां दुर्गा को लौंग और फूल माला अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और साधक की मनोकामना पूरी होती है।

भोग लगाएं

दुर्गाष्टमी पर मंदिर में जाकर मां दुर्गा को नारियल, गुड़, खीर, हलवा और पूड़ी का भोग लगाएं। ऐसा करने से जातकों को कारोबार में लाभ होता है।

दान करें

दुर्गाष्टमी पर अपनी क्षमता के अनुसार गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्र दान करें। इससे कभी भी जीवन में धन की कमी नहीं होती है और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

संकट से बचने के मंत्र

दुर्गाष्टमी के दिन शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले सकंट दूर होने लगते हैं।

धन-वैभव की प्राप्ति

धन लाभ के लिए दुर्गाष्टमी के दिन ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः, शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ