हरियाली अमावस्या पर ये उपाय करें, महादेव होंगे प्रसन्न


By Amrendra Kumar Yadav30, Jul 2024 11:30 AMjagran.com

हरियाली अमावस्या

सावन के पवित्र महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जानते हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

कब है हरियाली अमावस्या ?

इस साल हरियाली अमावस्या 4 अगस्त को पड़ रही है। अमावस्या के दिन स्नान-दान का अत्यधिक महत्व होता है। हरियाली अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

हरियाली अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और शाम में दीपक जलाएं।

पौधों को लगाना है शुभ

इस दिन कुछ पौधों का लगाना भी बहुत शुभ होता है। हरियाली अमावस्या पर आंवला, केला, बरगद, नीम, आम, नींबू आदि पौधे लगा सकते हैं।

महादेव को अर्पित करें आक के फूल

इस दिन शिव जी की पूजा करते समय आक के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

पितृ दोष से मुक्ति

वहीं, मदार के पुष्प अर्पित करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता के योग बनते हैं।

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा

इस दिन पति-पत्नी को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है।

शिवलिंग पर अर्पित करें दूध और काले तिल

अमावस्या के दिन शिवलिंग पर दूध और काले तिल अर्पित करें और ऊं नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

हरियाली अमावस्या के दिन ये उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com