फटे होंठों के लिए Rose Lip Balm घर पर बनाएं


By Akshara Verma09, Apr 2025 01:30 PMjagran.com

घर पर कैसे बनाएं Rose Lip Balm

क्या आप भी फटे और सूखे होंठों से परेशान हैं? तो चिंता न करें। आज हम आपको स्टोरी में बताएंगे कि कैसे घर पर ही Rose Lip Balm को बनाया जा सकता हैं। आइए जानते हैं।

लिप बाम बनाने की समाग्री

घर पर रोज लिप बाम बनाने लिए आप 2-3 बूंदे गुलाब का तेल, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच शिया बटर, 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच वैक्स लीजिए।

स्टेप 1

लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में शिया बटर और नारियल तेल को डालें। फिर, इन्हें अच्छे से मिलाकर मंदी आंच पर पिघलाएं।

स्टेप 2

शिया बटर और तेल को पिघलाने के बाद इसमें वैक्स को डालें। यह रोज लिप बाम को कठोर बनाएगा।

स्टेप 3

अच्छे से मिलने के बाद अब आप शहद को डालें। यह आपके होंठो को मुलायम बनाएगा। साथ ही, नमी देगा।

स्टेप 4

रोज लिप बाम को बनने के लिए गुलाब का तेल सबसे जरूरी होता है। इसलिए, आप अब गुलाब के तेल की बूंदे डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 5

सब चीजों को मिलने के बाद 15-20 मिनट के लिए इसे मंदी आंच पर रखें।

स्टेप 6

गर्म करने के बाद आप पेस्ट को एक कंटेनर में भरे और ठंडा होने के लिए रख दें। आपकी रोज लिप बाम तैयार है।

कैसे करें इस्तेमाल

आप रोज रात को सोने से पहले होंठो को मुलायम और हाइड्रेट करने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें। साथ ही, बाम को लगाने से पहले होंठो को गुनगुने पानी से साफ करें।

ऐसी और जानकारी के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik