इम्यूनिटी होगी मजबूत और बीमारियां रहेंगी दूर, घर पर बनाएं Chyawanprash


By Akshara Verma25, Dec 2024 07:01 PMjagran.com

Chyawanprash के फायदे

सर्दियों में कमजोर इम्‍यूनिटी के कारण बच्चे हो या बड़े सभी खांसी, जुकाम और बुखार से परेशान रहते हैं। इसलिए, आज हम आपको च्यवनप्राश बनाने का तरीका बता रहे हैं। यह इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाकर बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।

च्यवनप्राश एक आयुर्वेदिक टॉनिक

यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक टॉनिक है, जिसे खाने से शरीर मजबूत होता है। इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए रात में दूध के साथ च्यवनप्राश डेली खाना चाहिए।

कैसे बनाएं च्यवनप्राश?

च्यवनप्राश बनाने लिए आपको 500 ग्राम आंवला, 250 ग्राम शहद, 100 ग्राम घी, 20 ग्राम दालचीनी, 10 ग्राम तेजपत्ता, 5 - 6 इलायची, बादाम, अखरोट और केसर की जरूरत होती है।

च्यवनप्राश की विधि

सबसे पहले आंवलों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर सारे मसाले मिलाएं और घी में गरम करें। जब यह ठंडा हो जाए, तब सारे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।

च्यवनप्राश को कब खाना चाहिए ?

आप इस हेल्दी च्यवनप्राश को रोज सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले गर्म दूध के साथ खा सकते हैं। च्यवनप्राश को सुबह और रात को खाने से काफी फायदा होता है।

च्यवनप्राश के फायदे

इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर की थकान दूर होती है और एनर्जी मिलती है। साथ ही, यह स्किन को भी हेल्दी बनाता है।

च्यवनप्राश के अन्‍य फायदे

इसमें मौजूद बादाम, अखरोट किशमिश और खजूर से शरीर में ताकत आती है और सर्दियों में बाल और त्‍वचा में भी निखार आता है।

हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik