पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये Drinks


By Akshara Verma19, Mar 2025 11:00 AMjagran.com

स्पेशल ड्रिंक्स

आजकल लोग अपने पेट की चर्बी को लेकर काफी परेशान रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज और सही खानपान महत्वपूर्ण होता ही हैं, लेकिन कुछ ऐसी खास ड्रिंक्स भी होती हैं, जो आपको चर्बी कम करने में मदद करती हैं, जी हां। आइए जानते हैं ड्रिंक्स के बारे में।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को जलाने में मदद करती है। साथ ही, यह कैलोरी को भी बर्न करती है, जिससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

नींबू और शहद का पानी

नींबू और शहद दोनों ही पेट की चर्बी को घटाने के लिए बेहतरीन होते हैं। नींबू शरीर के pH लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही, शहद शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता हैं। आप रोज सुबह खाली पेट ड्रिंक को पिया करें, जिससे आपकी तेजी से पेट की चर्बी में कमी आएगी।

दालचीनी की चाय

दालचीनी में पाया जाने वाला सिनेमल्डिहाइड कंपाउंड, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। आप ड्रिंक को रोज नियमित समय से पिए, जिससे पेट की चर्बी में तेजी से गिरावट आएगी।

अदरक का पानी

क्या आप जानते हैं कि अदरक डाइजेशन के लिए काफी मददगार होता है। अगर आप भी पेट की मोटी चर्बी से परेशान हो गई हैं, तो रोज सुबह खाली पेट अदरक का पानी पिएं। यह आपको गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से मुक्त करेगा।

पुदीना और धनिया का पानी

पुदीना और धनिया का पानी पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ चर्बी को भी कम करने में मदद करता है। रोज पीने से यह धीरे-धीरे पाचन को बेहतर बनाता है, जो शरीर से गंदे पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

लौंग का काढ़ा

पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप लौंग के काढ़े को जरूर पिया करें। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। साथ ही, लौंग का काढ़ा पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करने लगता हैं।

आप भी इन ड्रिंक्स को पिकर आपने पेट की मोटी चर्बी को बॉय-बॉय बोल सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik