घर में ऐसे जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी का होगा आगमन


By Ashish Mishra11, Aug 2023 12:29 PMjagran.com

दीपक जलाना

कई घरों में दीपक जलाया जाता है। कई लोग इसे सही तरीके से नहीं जलाते हैं। इससे शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। आइए जानते हैं कि दीपक को जलाने का सही तरीका क्या है?

सुख-शांति

ऐसी मान्यता है कि जिस घर में दीपक जलाया जाता है, उस घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

पूजा करना

आप कोई भी पूजा करते हैं तो उसमें दीपक जरूर जलाया जाता है। बिना दीपक जलाए पूजा सफल नहीं होती है।

जलाने का नियम

हर चीज का अपना महत्व होता है। ऐसे ही दीपक को भी जलाने का नियम होता है। इस गलत तरीके से जलाने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

देवी-देवता

पूजन के दौरान हर देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग दीपक जलाया जाता है। ऐसा करने से शुभ फल मिलता है।

मंदिर में दीपक जलाना

अगर आप किसी मंदिर या चौखट पर दीपक जला रहे हैं तो उसमें घी डालकर हमेशा बाईं तरफ रखना चाहिए।

गोल बत्ती

घी का दीपक जलाते समय उसमें गोल बत्ती जरूर डालनी चाहिए। ऐसा न करना अशुभ माना जाता है।

टूटा दीपक जलाना

आपको कभी भी टूटा हुआ दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में निगेटिव ऊर्जा आने लगती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़ें रहें jagran.com के साथ