इस शास्त्र में वास्तु से जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। अक्सर लोगों को पता भी नहीं रहता है कि वह वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं।
घर में वास्तु दोष होने पर कई तरह के संकेत दिखाई देते हैं। इन संकेतों से वास्तु दोष का पता लगा सकते हैं। इन संकेत को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ने लगती है।
वास्तु दोष होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। कई बार व्यक्ति धन से जुड़ी समस्या और गृह क्लेश जैसी समस्या का सामना करता है।
अगर आपको कारोबार में मुनाफा हो रहा है और नौकरी मे वेतन भी अच्छा है। इसके बावजूद पैसा नहीं रुक रहा है तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
अगर आपके घर लगातार कोई न कोई व्यक्ति बीमार हो रहा है तो यह वास्तु दोष होने का संकेत हो सकता है। इसके साथ ही बीमारी के इलाज में ज्यादा पैसा चला जाता है।
कई बार घर के सदस्य आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। यह वास्तु दोष होने का लक्षण हो सकता है।
वास्तु के अनुसार, घर में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके लिए घर में तुलसी, नीम, शमी और मनी प्लांट लगा सकते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में साफ-सफाई रहने पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही वास्तु दोष से बचने के लिए घर की रोजाना साफ-सफाई करें।
वास्तु दोष को दूर करने के उपाय के बारे में जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ