घर में झाड़ू कैसे रखना चाहिए?


By Priyam Kumari06, Apr 2025 04:05 PMjagran.com

घर में झाड़ू रखने के तरीके

वास्तु शास्त्र में झाड़ू का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को केवल सफाई करने की वस्तु नहीं समझा जाता, बल्कि इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है।

झाड़ू रखने के नियम

घर में रोज साफ-सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में झाड़ू को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं घर में झाड़ू कैसे रखना चाहिए।

दिशा का दें ध्यान

अक्सर लोग घर में झाड़ू कहीं भी रख देते हैं, लेकिन ऐसी आदतों से लोगों को बचना चाहिए। वास्तु नियम के अनुसार, झाड़ू को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

टूटी झाड़ू न रखें

अगर आप घर में टूटी या खराब झाड़ू से साफ-सफाई करते हैं, तो लक्ष्मी माता नाराज हो जाती हैं। साथ ही, घर में आर्थिक परेशानी आने लगती है।

समय का रखें खास ख्याल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई लोग कभी-भी झाड़ू लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन झाड़ू लगाने का भी सही समय होता है। बता दें कि घर की आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले झाड़ू लगाना चाहिए।

झाड़ू को कैसे रखें?

वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक, झाड़ू को कभी-भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। हमेशा झाड़ू को लेटा के ही रखना चाहिए।

झाड़ू से जुड़ी जरूरी बातें

वास्तु नियमों में झाड़ू को लेकर कुछ सावधानियां बरते को लेकर कहा गया है। लोगों को कभी-भी झाड़ू को लांघना या पैर से छूने से बचना चाहिए।

वास्तु शास्त्र से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva