हड्डियां शरीर के लिए काफी खास होती है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपकी हड्डियां भी कमजोर हो जाती है। कुछ लक्षण हैं, जो हड्डियों की कमजोरी का संकेत देते हैं।
अगर आप चाहते हैं की बुढ़ापे में भी आपकी हड्डियां मजबूत रहे, तो आपको डाइट में कुछ चीजों को शमिल करना होगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
बुढ़ापे में हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है और काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। हड्डियां को मजबूत रखने के लिए आपको कैल्शियम से भरी चीजों को खाना चाहिए।
दूध, दही, घी, पनीर ये चीजें आपको खानी चाहिए, इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो आपकी हड्डियों को काफी मजबूत बनाती है।
सोयाबीन काफी लोगों को बेहद ही पसंद होती है, जिससे उनका शरीर भी फिट रहता है। इसको खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो जाती है।
शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है। आपको रागी का भी सेवन करना चाहिए। ये आपके शरीर के लिए काफी बेस्ट होती है। इसको डाइट में आपको शमिल करना चाहिए।
केला भी आपको सुबह रोजाना खाली पेट खाना चाहिए। ये आपके शरीर को फौलादी बना देता है और हड्डियों को काफी मजबूत बनाता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com