इन दिनों लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है, जिन्हें देखकर या सुनकर शादी और प्यार के रिश्ते से भरोसा उठने लगा है।
दरअसल, हर तरफ राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा सुनने को मिल रही है। उनकी मौत का आरोप उन्हीं की पत्नी सोनम पर लगाया जा रहा है।
ऐसे में लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या अरेंज मैरिज खतरनाक हो सकती है? आइए आज हम आपको बताएंगे रेड फ्लैग की पहचान कैसे करें।
अरेंज मैरिज में आपको सामने वाले को समझने के लिए कुछ ही समय मिलता है। ऐसे में कुछ मुलाकात व बातचीत से सही पार्टनर को चुनना मुश्किल है। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है, तो यह रेड फ्लैग का संकेत है।
अक्सर लोग ऐसे व्यक्ति को पसंद करते हैं, जो अपनी बात के पक्के हों। ऐसे में अगर आपका पार्टनर बोलता कुछ है और करता कुछ है, तो एक बार फिर रिश्ता जोड़ने से पहले सोचें।
शादी सिर्फ दो लोगों के बीच की बात नहीं, बल्कि दो परिवारों का बंधन होता है। अगर अरेंज मैरिज कर रहे हैं, तो इसमें दोनों तरफ की भागीदारी होनी चाहिए। यदि शादी से जुड़ी फैसले लड़का या लड़की वाले ज्यादा ले रहे हैं, तो इस संकेत पर ध्यान दें।
हर इंसान में कुछ न कुछ कमी जरूर होती है। जब भी रिश्ते की बात आती है, तो लोग हद से ज्यादा मीठा बोलने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो समझ जाइए।
हर व्यक्ति अपने पार्टनर से उम्मीदे जरूर रखता है, लेकिन हद से भी ज्यादा उम्मीदे रखना भी रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है।
इन टिप्स की मदद से ही रेड फ्लैग की पहचान कर सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva