अक्सर लोगों के घरों में मच्छर आते रहते हैं। इसके काटने से कई बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि नींबू और सरसों के तेल से कैसे मच्छर को दूर कर सकते हैं?
कई लोग मच्छर को घर से बाहर करने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। ऐसा करने के बाद भी मच्छर नहीं जाते हैं।
अगर आप भी घर से मच्छर को दूर करना चाहते हैं, तो नींबू के अंदर सरसों का तेल डालकर जलाएं। इससे भागने लगते हैं।
मच्छरों को भगाने के लिए एक नींबू को काटकर उसमें सरसों का तेल डाल दें। इसके अलावा, इसमें लौंग और कपूर की रख दें। यह उपाय काफी कारगर होता है।
नींबू के अंदर रूई की बाती बनाकर डाल दें। इसके बाद इसे जला दें। ऐसा करने से घर से मच्छर दूर भागने लगते हैं और बीमारियों के होने का खतरा भी दूर होने लगता है।
घर में नींबू में सरसों के तेल डालकर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होने लगती है। इससे आसपास का वातावरण भी बेहतर रहता है।
घर में नींबू और सरसों के तेल को एक साथ जलाने से मच्छर दूर भागते हैं और परिवार के लोगों में बीमारियों के होने का खतरा भी नहीं रहता है।
इस घरेलू उपाय को करते समय 1 घंटे तक दरवाजे को बंद रखें। ऐसा करने से अपने आप मच्छर बाहर भागने लगेंगे। इस उपाय को सप्ताह में 3-4 बार कर सकते हैं।
घर से कीड़ों को भगाने के घरेलू उपाय को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ