बारिश के दिनों में कई तरह के कीड़े मकोड़ों के साथ घर में मक्खियां भिनभिनाने लगती है, जिसके कारण लोगों में कई बीमारियां होती हैं। आइए जानते हैं इन्हें कैसे भगाएं।
घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप एक पुराना नुस्खा अपनाएं। आप 3-4 तेजपत्ता, कपूर, नीम की सूखी पत्तियां और लौंग लीजिए। इन्हें आपस में जलाकर घर में धुआं करें, जिससे ये भाग जाएंगे।
क्या आप जानते हैं घर में लौंग और नींबू लगाने से घर में मक्खियां कम होती है। आप एक नींबू को काटकर उसके रस वाले साइड 8 लौंग लगाकर खिड़की के पास एक दें।
मक्खियों को भगाने के लिए आप घर में अच्छे से साफ सफाई करें। गंदी जगह पर मक्खियां काफी बिंबिनती है।
घर में मौजूद कचरे को अच्छे से साफ करें। रसोई घर में मौजूद कचरे के डब्बे को नियमित रूप से साफ करें। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद मक्खियां दूर रहेंगी।
क्या आप जानते हैं ट्री ट्री ऑयल की सुगंध से मच्छर और मक्खियां काफी दूर रहती है। आप एक कॉटन में इसे लगाकर घर के कोने में रख दें। ऐसा करने से यह आपके घर में मक्खियां नहीं आएंगी।
मक्खियों को भगाने के लिए आप घर में रोजाना थोड़े से कपूर जलाएं। इसकी गंध से मक्खियों के साथ-साथ सभी कीड़े मकोड़े भाग जाएंगे।
क्या आप जानते हैं घर से मक्खियों को दूर करने के लिए आप कई प्रकार के पौधे लगा सकते हैं। जी हां, आप लेमन ग्रास प्लांट, पुदीना का पौधा लगा सकते हैं।
घर से मक्खियों को भगाने के लिए आप इन उपायों का उपयोग करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva