कई लोगों को रात में सोते वक्त बुरे सपने आते हैं, जिसकी वजह से उनकी नींद प्रभावित होती है और इसका इसका असर रोजमर्रा के जीवन पर पड़ता है।
बुरे सपनों से कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे-अनिद्रा, मोटापा, स्ट्रेस आदि की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे सपने आने का कारण आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, कम सोना, अधिक तनाव आना आदि है।
ऐसे में अगर आपको भी रात में बुरे सपने आते हैं तो इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को करने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलेगा।
बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए बिस्तर के नीचे फिटकरी रखें, इसे किसी काले कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलेगा।
अगर सोते समय बुरे सपने आते हैं तो तकिया के नीचे इलायची रखें, यह उपाय करने से बुरे सपने नहीं आते हैं। इसके लिए 5-6 इलायची लेकर किसी कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें।
सोते समय बुरे सपने आते हैं और नींद खुल जाती है तो इससे राहत के लिए हल्दी का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए किसी कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रखने से बुरे सपने नहीं आते हैं।
अगर रात में सपनों के चलते नींद टूटती है तो सोते समय लहसुन की 4-5 कलियों को तकिए के नीचे रखकर सो जाएं, इससे बुरे सपने नहीं आएंगे।
अगर रात में बुरे सपनों से परेशान हैं तो कुछ उपाय करने चाहिए जैसे-पानी पीकर सोना चाहिए, इसके साथ ही बालों को बांधकर सोएं। सोते समय बाईं ओर करवट करके सोएं।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM