शरीर सूखने लगे तो क्या करें?


By Lakshita Negi13, Feb 2025 01:00 PMjagran.com

शरीर में अचानक दुबलापन और कमजोरी होने लगे, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। कमजोरी के साथ, वेट लॉस और शरीर का दुबला-पतला दिखने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसे ठीक किया जा सकता है। सही डाइट और कुछ घरेलू उपायों से आप फिर से हेल्दी शरीर पा सकते हैं। आइए जानें शरीर को स्ट्रांग और फिट बनाने के तरीके।

डाइट में प्रोटीन और हेल्दी फैट

शरीर को स्ट्रांग बनाने के लिए प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली चीजें खाएं। अपनी डाइट में अंडे, दूध, पनीर, दाल, घी और नट्स को शामिल करें।

केला और दूध के फायदे

दुबलापन कम करने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास दूध के साथ 2 केले खाने से वेट तेजी से बढ़ता है और शरीर ताकतवर बनता है।

अश्वगंधा और शतावरी खाने के फायदे

आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी को ताकत बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोज रात को दूध में इनको मिलाकर पीने से शरीर की ताकत बढ़ती है।

खुद को हाइड्रेटेड रखें

शरीर सूख रहा हो, तो इसका कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकता है। दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी पिएं। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए

डाइजेशन सही से न होने के कारण भी शरीर कमजोर हो सकता है। डाइजेशन को अच्छा रखने के लिए अजवाइन, सौंफ और दही खाएं।

रोजाना हल्की एक्सरसाइज और योग के फायदे

वेट बढ़ाने के लिए सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। रोजाना हल्की एक्सरसाइज और योग करने से शरीर एक्टिव रहता है और मसल्स स्ट्रांग होती हैं।

शरीर को दुबला होने से बचाने के लिए इन चीजों का ध्यान रखें और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।