कई बार रात में भोजन करने के बाद रोटियां बच जाती हैं। लोग इसे चारे में डाल देते हैं। आइए जानते हैं कि इन बासी रोटियों को कैसे उपयोग कर सकते हैं?
बासी रोटी खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इससे नूडल्स भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर गर्म कर लें। इसके बाद बासी रोटी को मिलाकर मिक्स करके 2-3 मिनट पका लें।
इस रोटी को तोड़कर धीमी आंच में कुरकुरी होने तक गर्म करें। इसके बाद पीस लें। इसे एक पैन में करके घी, किशमिश और काजू मिलाकर भून लें। इसके बाद गुड़ डालकर लड्डू तैयार कर लें।
बासी रोटी को गर्म दूध में मिलाकर खाना सबसे हेल्दी माना जाता है। इससे हड्डी और मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं।
बासी रोटी खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इसे रोजाना नाश्ते में खाने से शरीर ताकतवर होने लगता है। यह डायबिटीज में भी लाभकारी है।
बासी रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।
बासी रोटी में प्रीबायोटिक होता है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होने लगता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाई जाने वाली चीजों और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ