अगर मेकअप सही तकनीक और सही प्रोडक्ट्स के साथ किया जाए, तो यह आपके पूरे लुक को बदल सकता है। क्या आप जानते हैं कि एक लिपस्टिक से ब्लश, आईशैडो, कंटूरिंग और हाइलाइटिंग तक की जा सकती हैं। अगर नहीं, तो यह स्टोरी देखें।
ब्लश लगाना हर लड़की की पहली पसंद होती है। आप अपनी डार्क पिंक या न्यूड शेड कलर की लिपस्टिक को गालों पर लगा सकती हैं। फिर, उंगलियों या मेकअप स्पॉन्ज से अच्छे से ब्लेंड कर लें। यह आपको एकदम नेचुरल ब्लश लुक देगा।
आप लिपस्टिक को अपनी आंखों पर आईशैडो के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने के लिए, लिपस्टिक को आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं और फिर इसे अपनी उंगलियों से फैलाएं।
चेहरे को हाईलाइट करने के लिए आप लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप लाइट हाइलाइटर करना चाहती हैं, तो न्यूड शेज आपके लिए बेस्ट है। इसे गालों और नाक पर लगाएं।
चेहरे पर कंटूरिन करने के लिए डार्क ब्राउन या न्यूड शेड की लिपस्टिक को आप अपने गालों, नाक के किनारों और जॉ-लाइन पर लगाएं। अगर आप मेट लिपस्टिक का इस्तेमाल करेंगे, तो यह बेहद अच्छा लुक देगा।
आप लिपस्टिक को अपने होंठों के आसपास लिप लाइनर के रूप में अच्छे से लगा सकती हैं। यह लिप लाइनर और लिपस्टिक, दोनों का एक साथ काम करेगा। इसे अच्छे से लगाने के लिए अपनी उंगलियों को अच्छे से फैलाएं।
इन तरीकों से आप लिपस्टिक से अपने मेकअप को पूरा कर सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: FreePik