गर्मी बढ़ने का असर बॉडी से लेकर स्किन तक पर पड़ता है। गर्म हवाएं और तेज धूप होंठों को पपड़ीदार और काला बना देती है। ऐसे में होंठों का खास ख्याल रखना पड़ता है।
वैसे तो ये समस्या सर्दियों में होती है, लेकिन कुछ लोगों के होंठ गर्मी के मौसम में भी सूखने और फटने लगते हैं। ऐसा डिहाइड्रेशन के कारण होता है।
अगर गर्मी के मौसम में आपके होंठ फट रहे हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
गर्मी के दिनों में होंठ फटने पर दूध की मलाई से होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से होंठों की ड्राईनेस दूर होती है।
अगर आप होंठों के फटने से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले लिप्स पर नारियल का तेल लगाएं और होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से होंठ स्मूथ हो जाएगा।
होंठों की ड्राईनेस दूर करने के लिए लिप्स पर शहद का इस्तेमाल करें। यह होंठों को जल्द हील करने में मदद करता है।
पेट्रोलियम जेली होंठों के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह फटे लिप्स को आराम व ठीक करने के लिए आसान तरीका है।
गर्मियों में अक्सर आपके होंठ सूखने लगते हैं, तो ऐसे में एलोवेरा जेल वाला लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप भी अपने फटे होंठों को मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva