साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहनना पसंद करती हैं। दफ्तर की पार्टी हो या घर की शादी तक में महिलाएं साड़ी पहनती हैं।
बदलते फैशन की दुनिया में महिलाओं को कॉन्ट्रास्ट पहनना पसंद करती हैं। अब चाहे वो साड़ी के संग ब्लाउज ही क्यों न हो। महिलाएं अब मैचिंग की जगह अलग-अलग तरह के ब्लाउज डिजाइन पहनती हैं।
कई बार महिलाएं साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहनने में कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताएंगे कि साड़ी के साथ कौन से रंग का ब्लाउज पहनना चाहिए।
अगर आप पीले रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो पीला ब्लाउज लुक को खराब कर देगा। इसके साथ आप मरून, रॉयल ब्लू या ऑरेंज ब्लाउज पहन सकती हैं।
काली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज न पहनें। इसके बजाय आप मिरर वर्क, रेड या मिरर वर्क ब्लाउज अच्छा दिखता है।
अगर आप लाल रंग की साड़ी पहन रही हैं, तो ग्रीन, गोल्डन या ब्लैक कलर का ब्लाउज चुनें। ऐसे कलर की साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज बहुत प्यारे लगते हैं।
नीली रंग की साड़ी के साथ आप लाल, मस्टर्ड या सिल्वर रंग का ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा।
ज्यादातर महिलाओं को गुलाबी साड़ी पसंद होता है, लेकिन कई बार महिलाएं इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहन लेती हैं, जिससे लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में इसके साथ मिंट ग्रीन, पर्पल या व्हाइट रंग का ब्लाउज चुनें।
इन रंग की साड़ी के साथ ऐसे कलर्स के ब्लाउज चुन सकती हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram