गर्मियों में मुंहासों से कैसे बचें?


By Priyam Kumari07, Jun 2025 07:00 PMjagran.com

पिंपल्स से कैसे पाएं छुटकारा?

गर्मी का मौसम आते ही हमारी त्वचा पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं, जिनमें मुहांसे सबसे आम समस्या है। यह पसीना, ऑयली स्किन और धूल-मिट्टी के कारण होते हैं।

गर्मियों में स्किन का कैसे रखें ख्याल?

गर्मी के दिनों में इसलिए स्किन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। कुछ लोग मुंहासे कम करने के लिए कई उपाय करते हैं।

मुंहासे कम करने के लिए टिप्स

अगर आपके भी गर्मियों में चेहरे पर पिंपल्स आ रहे हैं, तो इन टिप्स की मदद से मुंहासों को कम कर सकते हैं।

ज्यादा स्क्रबिंग से बचें

गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा स्क्रबिंग करने से चेहरे पर मुंहासे बढ़ सकते हैं। ऐसे में, आप हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार ही हल्के स्क्रब का यूज करें।

ऑयल-फ्री फेस वॉश

गर्मियों में त्वचा जल्दी गंदी और ऑयली हो जाती है, जिससे कारण पिंपल्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ऑयल-फ्री और माइल्स फेसवॉश का ही इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन लगाएं

धूप में निकलने से पहले त्वचा पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। यह आपको सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करेगा, जिससे पिंपल्स से जुड़ी समस्या का खतरा नहीं रहेगा।

मेकअप हटाकर सोएं

अगर आप रात को मेकअप लगाकर सोते हैं, तो इससे मुंहासे होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए सोने से पहले हमेशा मेकअप साफ करें।

बार-बार चेहरा न छुएं

गर्मी के दिनों में चेहरे को बार-बार नहीं छूना चाहिए। हाथों में मौजूद बैक्टीरिया पिंपल्स का कारण बन सकती है।

इन टिप्स की मदद से चेहरे पर मुंहासे होने से बच सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva