बालों के टूटने और झड़ने से कई लोग परेशान रहते हैं। हालांकि, आजकल यह समस्या आम बन गई है। इसका एक बड़ा कारण गलत खान-पान, प्रदूषण और स्ट्रेस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
गर्मियों में तो बालों का अधिक ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में कलौंजी का तेल सिर्फ बालों को मजबूत बनाता ही नहीं, बल्कि उन्हें पोषण भी देता है।
कलौंजी का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप भी बालों को घना और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो कलौंजी के तेल को इन 5 तरीकों से अप्लाई करें।
बालों को मजबूत बनाने के लिए सोने या नहाने से पहले कलौंजी का तेल हल्का गुनगुना करके लगाएं। इसके नियमित उपयोग से आप अपने बालों को बेहतर बना सकते हैं।
कलौंजी के तेल को प्याज के रस में मिलाकर भी बालों में लगाया जा सकता है। यह बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है।
अगर आप बालों को चमकदार और रूखेपन से बचाना चाहते हैं, तो कलौंजी के तेल में नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं।
मेथी दाना बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, अगर आप कलौंजी के तेल में मेथी दाना पाउडर मिक्स करके लगाते हैं, तो सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।
जैतून का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है। इसे कलौंजी और जैतून के तेल के मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और सिर की मालिश करें।
कलौंजी का तेल इन 5 तरीकों से बालों में लगाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva