संतरे से घटाएं पेट की चर्बी, ऐसे खाएं


By Akshara Verma10, Apr 2025 01:30 PMjagran.com

संतरे का सेवन कैसे करें?

सभी लोगों के लिए पेट की चर्बी एक आम समस्या बन चुकी हैं, जो कई लोगों को परेशान करती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि संतरे जैसे एक आम फल का उपयोग करके आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं? जी हां, आइए जानते है।

संतरे का जूस पिएं

शरीर की चर्बी को कम करने के लिए आप बिना चीनी वाले ताजे संतरे के जूस का सेवन करें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है। साथ ही, आपके मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाकर कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है।

डिटॉक्स वॉटर बनाएं

आप बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए संतरे का डिटॉक्स वॉटर ड्रिंक बना सकते हैं। पानी में इसकी स्लाइस को डालकर बनाएं। यह वेट लॉस करने में मदद करता हैं।

स्नैक्स में खाएं

आप शाम में जंक फूड की जगह संतरे को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। यह शरीर में पोषण के साथ साथ कैलोरी को भी कम करता है।

संतरे का छिलका

आप संतरे के छिलके को पीसकर उसे ग्रीन टी में मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से यह शरीर में फैट बर्निंग को तेज करता है। साथ ही, पेट की चर्बी को कम करता है।

वर्कआउट के बाद खाएं संतरा

वर्कआउट करने के बाद आप रोज एक संतरे का सेवन करें। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को अच्छी करेगा, जिससे वर्कआउट के बाद मसल्स को रिकवरी मिलेगी। साथ ही, वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

सलाद में खाएं

आप खाना खाते समय सलाद में संतरे को भी शामिल कर सकते हैं। यह स्वाद के साथ साथ शरीर में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी प्रदान करता है।

आप पेट की चर्बी को घटाने के लिए संतरे को अपनी डाइट में इस तरह से शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik