सेहत का राज कैसे बताते हैं नाखून?


By Akshara Verma19, Aug 2025 09:00 AMjagran.com

नाखून कैसे बताते हैं सेहत?

नाखून हमारे हाथ की सिर्फ सुंदरता ही नहीं बल्कि हमारे सेहत के बारे में भी जानकारी देते हैं। यह हमारी खराब सेहत होने पर कई प्रकार से संकेत देते हैं। जी हां, आइए स्टोरी से जानिए कि कैसे नाखून देखकर सेहत का ख्याल रखा जा सकता हैं।

नाखून का रंग

नाखून का रंग हमारे शरीर की सेहत के बारे में बताता है। अगर नाखून पीला या सफेद दिखें, तो समझ जाएं कि शरीर में विटामिन और मिनरल की बेहद कमी हैं।

नाखून की बनावट

क्या आप जानते हैं नाखूनों का टूटना या पतला होना भी एक समस्या हैं। ऐसे नाखून शरीर में पोषण की कमी को दर्शाता हैं।

नाखून पर धब्बे

यदि आप नाखूनों पर धब्बे या रेखाएं देख पा रहे हैं, तो अपनी डाइट में जिंक से भरपूर खाने को शामिल करें। नाखून पर आने वाले ऐसे सकेंत जिंक की कमी को दर्शाते हैं।

नाखून का आकार

नाखून असामान्य आकार ही शरीर में मौजूद गंभीर बीमारी को दर्शाता हैं। आप इस संकेत को देखकर अपने जाने माने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

नाखून की वृद्धि

नाखून की तेजी से होने वाली वृद्धि दर भी शरीर में मौजूद बीमारियों का सकेंत देता हैं। साथ ही, यह पोषण की कमी का भी संकेत देते है।

नाखून का टूटना

नाखून का टूटना भी हमारे शरीर की सेहत के बारे में बता सकता है। यदि नाखून बार-बार टूट रहे हैं, तो यह पोषण की कमी या किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

नाखून में होने वाले इन बदलावों को देखकर आप अपने स्वास्थ्य पर नजर रख सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva