अक्सर लोग तिजोरी में हल्दी की गांठ रखते हैं। इससे जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि धन के लिए घर में कितनी हल्दी की गांठ रखनी चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों घर में हल्दी की गांठ रखना चाहिए। इसे रखने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर के मंदिर में हल्दी की 2 गांठ रखना बेहद शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कंगाली से छुटकारा मिलता है।
घर के मंदिर में 2 हल्दी की गांठ रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
कारोबार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को घर में हल्दी की गांठ रखना चाहिए। इसे रखने से बिजनेस में तरक्की होती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
धन की कमी दूर करने के लिए तिजोरी में एक या पांच हल्दी की गांठ रखनी चाहिए। इससे पैसा आकर्षित होने लगता है और परिवार में बरकत होती है।
वास्तु के अनुसार, घर में हल्दी रखने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ