पूजा करते समय शंख कितनी बार बजाना चाहिए?


By Ashish Mishra20, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

शंख बजाना

अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा करते समय शंख बजाई जाती है। आइए जानते हैं कि इस दौरान कितनी बार शंख बजाना शुभ होता है?

पूजा-पाठ करना

घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के किए लोग रोजाना पूजा-पाठ करते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के ऊपर भगवान की कृपा भी बनी रहती है।

कितनी बार शंख बजाएं?

पूजा करते समय लोगों के मन में रहता है कि कितनी बार शंख बजाएं? ऐसे में शंख बजाते समय कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी होती है।

तीन बार शंख बजाएं

पूजा करते समय भगवान का ध्यान करने के बाद एक साथ तीन बार शंख बजाना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और भगवान प्रसन्न होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

पूजा के समय शंख बजाने से घर के आसपास का वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मनोकामना की पूर्ति

शंख की ध्यनि पूजा-पाठ के प्रति लोगों को आकर्षित करती है। इसे बजाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामना पूरी होती है।

घर में शंख रखना

अगर आप घर में शंख रखते हैं, तो आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे घरों में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है और परिवार में सदस्य तरक्की करते हैं।

भगवान शिव की पूजा में शंख न बजाएं

ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करते समय शंख बजाना वर्जित माना जाता है। शंख बजाने से भगवान भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली चीजों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ