आज यानी 12 अप्रैल को देशभर में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस दिन कितनी बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। इससे जीवन में कामयाबी के योग बनते हैं और परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
हनुमान जन्मोत्सव पर 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा, 7, 11, या 21 बार भी पाठ कर सकते हैं। कुछ लोग 100 बार पाठ करने की भी सलाह देते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है,तो हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
नौकरी और पढ़ाई करने वाले लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे बुद्धि का विकास होने लगता है। इसके साथ ही, याददाश्त भी मजबूत होती है।
हनुमान चालीसा का पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ