धनतेरस पर कितने दीपक जलाए जाते हैं?


By Ashish Mishra26, Oct 2024 11:45 AMjagran.com

धनतेरस 2024

सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए?

धनतेरस कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, लोग सामान की खरीदारी 29 और 30 अक्टूबर दोनों दिन कर सकते हैं।

धनतेरस शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा।

दीपक जलाएं

धनतेरस पर घर में दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

कितने दीपक जलाएं

धनतेरस के दिन घर में 13 दीपक जलाना शुभ होता है। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस पर 13 दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन की कमी भी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि आती है और क्लेश से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को धनतेरस पर 13 दीपक जलाने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ