अंडे में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई, राइबोफ्लेविन, सेलेनियम, आयोडीन, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हालांकि आपको अंडे खाते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि 1 दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के आंकड़ों के अनुसार, रोज एक अंडा खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में 2-3 अंडे खाना चाहिए।
हार्ट डिजीज वालों को हफ्ते में 3-4 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को एक हफ्ते में 5 अंडे तक खाना चाहिए।
अगर आप इन कंडीशन्स के अलावा ज्यादा अंडे खाते हैं, तो इससे आपको एलर्जी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में ही खाएं।
हेल्थ एक्सर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा अंडों का सेवन करने से आप गैस और बदहजमी जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
डायरिया में अंडों का सेवन सोच समझकर करना चाहिए क्योंकि इनकी तासीर गर्म होती है और साथ ही इसमें प्रोटीन भी होता है।
जिन लोगों को किडनी की समस्या हैं, उन्हें भी अंडे का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे परेशानी और बढ़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com