गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए।
छाछ में विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-के होता है। इसके अलावा इसमें हेल्दी बैक्टीरिया, लैक्टोज होता है।
गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में थकावट महसूस होती है। छाछ के सेवन से हाइड्रेटेड रहेंगे।
गर्मी की वजह से पेट में होने वाली जलन और एसिडिटी को दूर करती है। मसालेदार तला हुआ भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ पिएं।
छाछ में लैक्टिक एसिड होता है। यह बुरे जीवाणुओं से लड़कर उनको समाप्त कर देता है।
छाछ रक्तचाप की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें बायोएक्टिव प्रोटीन होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
शुगर की समस्या से जूझ रहे लोगों में कैंडिडा संक्रमण होता है। छाछ का सेवन करने से यह संक्रमण खत्म किया जा सकता है।
मसाला छाछ बनाने के लिए एक गिलास छाछ में पिसा जीरा, काला नमक,पुदीना और अन्य मसाले मिलाएं। फिर इसका सेवन करें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com