शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि विटामिन-डी की कमी का पता कैसे लगाएं?
कई बार खानपान में बदलाव होने से शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर में कई लक्षण दिखने लगते हैं। इन लक्षणों से विटामिन-डी का पता लगा सकते है और इस कमी को दूर करने के डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या होने लगती है। इसकी कमी होने पर शरीर में एनर्जी की मात्रा कम होने लगती है, जिससे व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है।
कई बार शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर बाल झड़ने लगते हैं। इसके साथ ही, बालों की ग्रोथ भी रुकने लगती है। इन लक्षणों के दिखते ही सतर्क हो जाना चाहिए।
शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे व्यक्ति बार-बार बीमार होने लगता है। इस कमी को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन डी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। इसके अलावा, मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।
इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए सूर्य के रोशनी में टहलना चाहिए। इसके साथ ही, डाइट में बादाम, जई और सोया दूध, नाश्ते के अनाज और संतरे का जूस जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ