उंगलियों का दर्द अक्सर गठिया, कमजोरी या ज्यादा काम करने से होता है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के घरेलू उपाय।
अगर आपकी उंगलियों में लगातार दर्द बना है, तो रोजाना 10-15 मिनट उंगलियों को गुनगुने पानी में रखने से दर्द और जकड़न कम होती है।
अदरक शरीर की सूजन और दर्द को कम करता है। उंगलियों के दर्द में इसका नियमित सेवन फायदेमंद है।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। रोजाना हल्दी वाला दूध पीने से सूजन और दर्द में आराम मिलता है।
हल्का गुनगुना कर उंगलियों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे दर्द और अकड़न दूर होती है।
लहसुन में नेचुरल दर्द निवारक गुण होते हैं। नियमित सेवन से जोड़ों की कमजोरी और दर्द कम होता है।
रातभर भिगोए मेथी दाने का पानी सुबह पीने से जोड़ों और उंगलियों के दर्द में आराम मिलता है।
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन और दर्द को कम करते हैं। उंगलियों के दर्द में दिन में 1-2 कप ग्रीन टी लाभकारी है।
इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप उंगलियों के दर्द से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva