आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग किसी न किसी समस्या से पीड़ित रहते हैं। इन समस्याओं में शरीर में सूजन होना भी शामिल है।
शरीर में सूजन होने से पेट फूलना, थकान और कमजोरी, जोड़ों में दर्द, और त्वचा पर रैश होना आदि जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपको शरीर की सूजन से राहत मिल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। ऐसे लोगों को स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए क्योंकि यह शरीर की सूजन को बढ़ाने का काम करता है।
अगर आप शरीर पर होने वाली सूजन से परेशान हैं, तो ऐसे में आपको एंटी-इंफ्लेमेटरी से जुड़े फूड्स जैसे बेरीज और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
वजन बढ़ने से आपको तमाम तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में शरीर में सूजन होना भी शामिल है। सूजन को कम करने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आप न सिर्फ डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं, बल्कि आपके शरीर में सूजन भी हो सकता है। बेहतर होगा कि शुगर लेवल काबू में रखें।
शरीर को सूजन को कम करने के लिए आपको रोजाना प्राणायाम, बालासन, त्रिकोणासन और सेतु बंधासन जैसे योगासन करने चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com