काले और घने बालों की चाहत भला किसे नहीं होती, ये हमारी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं, लेकिन आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप सफेद बालों से निजात पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
इसके लिए सबसे पहले इन दोनों चीजों को एक कटोरी में रखकर मिक्स कर लें अब इस पेस्ट में नीलगिरी के तेल को भी मिला लें।
इससे बालों की मालिश करें, अगर हफ्ते में 3 दिन इस विधि को अपनाएंगे तो बालों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
आप प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे मिक्सर ग्राइंडर में ब्लेंड कर लें। अब सूती कपड़े की मदद से रस को छानकर अलग कर लें।
इसके बाद रस को बालों की जड़ में लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में सफेद बाल काले हो जाएंगे और सफेद बालों से निजात मिलेगी।
करी पत्ते का इस्तेमाल आमतौर से साउथ इंडियन डिशेज में किया जाता है। ये पत्ता बालों के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है।
आप करी पत्ते को अच्छी तरह पीस लें और फिर नारियल तेल के साथ मिक्स कर लें। अब इसे बालों में लगाएं, हफ्ते में एक बार इसे यूज करना काफी है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com