खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे


By Ashish Mishra23, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

खांसी की समस्या

मौसम बदलते ही खांसी एक आम समस्या बन जाती है। इससे शरीर के अन्य हिस्से भी प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं कि खांसी से राहत के लिए कौन से घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए?

लाइफस्टाइल में बदलाव

कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर खांसी की समस्या होने लगती है। अक्सर ऐसा मौसम बदलने पर होता है।

खांसी दूर करने के नुस्खे

कई घरेलू उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से खांसी की समस्या से राहत मिलती है। इन उपायों से गले में होने वाली खराश भी दूर होने लगती है।

काली मिर्च और शहद का सेवन

शहद में 1-2 काली मिर्च मिलाकर दिन में दो बार चबाने से गले के बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं। इससे गले की खराश और खांसी की समस्या दूर होने लगती है।

अदरक का इस्तेमाल करें

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके अलावा, अदरक का टुकड़ा भी चबा सकते हैं।

हल्दी वाला दूध पिएं

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से खांसी की समस्या दूर होने लगती है। इसे रात में सोने से पहले पीना फायदेमंद होता है।

गर्म पानी के गरारे करें

गले में जलन की समस्या होने पर गर्म पानी में नमक मिलाकर दिन में 4-5 बार गरारे करें। ऐसा करने से बलगम बाहर निकल जाते हैं और खांसी से भी आराम मिलता है।

शहद और नींबू का उपयोग

एक चम्मच शहद में नींबू के रस को मिलाकर दिन में 4-5 बार पिएं। इस घरेलू उपाय को करने से खांसी और गले में खराश की समस्या दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

रोगों को दूर करने के घरेलू उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ