शरीर को हेल्दी रखने के लिए पाचन का अच्छा होना बेहद जरूरी है और पाचन सही रहे, इसके लिए आंतों का सेहतमंद होना अत्यधिक आवश्यक है। आंतें हमारे भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हम आंतों की साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कई बीमारियों को जन्म देती है। ऐसे में लाइफस्टाइल में सुधार करना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे आंतों में जमा मल बाहर निकल सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
आंतों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए एक बार में बहुत अधिक खाना खाने से बचें। बीच-बीच में कुछ हल्का-फुल्का खाकर खाना खाएं। एक बार में अधिक खाना खाने से आंतों का अनहेल्दी होने का खतरा बढ़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, उनकी आंतों में जमा मल आसानी से बाहर निकल सकता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। दिन में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात सामने आई है कि डाइट में नियमित रूप से दही और छाछ शामिल करने से आंतों में गंदगी नहीं जमती और ये आसानी से साफ हो जाती हैं।
संतरा, अमरूद, नाशपाती, आम और सेब जैसे फल रोजाना खाने चाहिए। इन फलों में फाइबर होता है, जो आपकी आंतों को आराम देता है और सफाई में मदद करता है।
इन उपायों को अपनाने से आपकी आंतों में जमा मल बाहर निकल सकता है। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com