आइब्रो हमारे चेहरे पर चार चांद लगाने का काम करती है और पतली आइब्रो अक्सर चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। चेहरे की खूबसूरती बरकरार रहे, इसके लिए वे आइब्रो को घना बनाने का प्रयास करती रहती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप आजमाते हैं, तो इससे आपकी आइब्रो घनी हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना रात में आइब्रो पर कच्चा दूध लगाते हैं, तो इससे यह काली, घनी और चमकार हो सकती है। इसमें प्रोटीन, वसा, चीनी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, और विटामिन होता है।
आइब्रो को घना बनाने के लिए आपको अरंडी का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। इस तेल में मुख्य रूप से रिसिनोलेइक एसिड, विटामिन ई, और ओमेगा-9 फैटी एसिड होता है, जो आइब्रो के लिए काफी प्रभावी माने जाते हैं।
रात में अगर आप सोने से पहले आइब्रो की ऑलिव ऑयल से मसाज करते हैं, तो इससे आइब्रो घनी हो सकती है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
नारियल का तेल भी आइब्रो को घना बनाने में काफी लाभकारी माना जाता है क्योंकि इस तेल में लॉरिक एसिड, कैप्रिलिक एसिड, विटामिन-ई, विटामिन-के, आयरन, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए एलोवेरा जेल से दिन में दो बार हल्की मसाज आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसमें पोटेशियम और अमीनो एसिड होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com