होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए शुभ मुहूर्त कितने बजे है?
पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा।
पंचांग के अनुसार, होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
इस दौरान पूजा करते समय वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च, अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव मंत्र का जाप करना चाहिए।
होलिका दहन की अग्नि में सूखा नारियल डालना शुभ होता है। इसके अलावा, गेंहू की बालियां, गोबर के उपले और काले तिल अर्पित करने चाहिए।
होलिका दहन करते समय अग्नि की सात बार परिक्रमा करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
होलिका दहन के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
होलिका दहन के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ