हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली की रात अपनाने से आपका घर खुशियों से भर जाएगा। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
जो लोग कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें होली की रात पूरे सच्चे मन और श्रद्धा के साथ ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का जप करना चाहिए।
ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र आपके बिगड़े काम भी बना सकता है। यह आपका जीवन संवार सकता है। इससे आप निडर भी बने रहेंगे।
होली की रात पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से आपकी आर्थिक तंगी से निजात मिल सकती है। इस पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और शिव का वास होता है।
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में दीपक जलाया जाता है। वहीं, अगर आप होली की रात को मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो सकती है।
मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से आपके परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। इसके साथ ही घर में समृद्धि एवं खुशहाली भी बने रहेगी।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com