ये हैं अमिताभ बच्चन की सबसे हिट मूवीज


By Amrendra Kumar Yadav03, Aug 2023 05:03 PMjagran.com

महानायक

अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एक्टर हैं। यही वजह है कि उन्हें महानायक कहा जाता है।

सबसे हिट मूवीज

उन्होंने अपने करियर के दौरान 100 से अधिक मूवीज में काम किया है। आज हम उनकी कुछ सबसे हिट मूवीज की बात करेंगे।

दीवार

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है फिल्म दीवार। यह फिल्म 1975 में आई थी और उस वक्त की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

ब्लैक

साल 2005 में आई इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। 2005 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

डॉन

1978 में आई इस फिल्म से अमिताभ बच्चन को एक अलग ही पहचान मिली। क्राइम, थ्रिल और एक्शन से भरपूर फिल्म थी।

अग्निपथ

साल 1990 में आई यह फिल्म बहुत महंगी थी। हालांकि बजट के अनुरूप फिल्म कमाई नहीं कर सकी लेकिन इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन पहली बार बेस्ट एक्टर का खिताब जीतने में सफल हुए।

शोले

इसे अमिताभ बच्चन की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

बागबान

साल 2003 में आई यह फिल्म आज के समय की सच्चाई को बयां करती है। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com