सलवार-सूट संग चार चांद लगा देंगे Hina Khan के ट्रेंडी झुमके


By Shradha Upadhyay21, May 2024 03:38 PMjagran.com

टीवी की अक्षरा हिना खान

हिना खान टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से अपनी खास पहचान बनाई। आज डीवा कई म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्म में भी डेब्यू कर चुकी हैं।

फैशन सेंस का जलवा

अभिनेत्री की एक्टिंग के साथ उनके फैशन सेंस का जलवा भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है। उनका हर लुक काफी स्टनिंग होता है।

हिना खान झुमके

एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ उनकी एक्सेसरीज भी काफी स्टाइलिश होती है। तो आइए आज एक नजर डालते हैं उनके ट्रेंडी झुमका कलेक्शन पर। जो कि सूट के साथ खूब जचेंगे।

बिग मेटल झुमकी

हिना खान ने प्रिंटेड अनारकली सूट के साथ बिग मेटल झुमकी कैरी की हैं। जो कि काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस तरह की झुमकियों को आप किसी भी तरह के सूट के साथ पहन सकती हैं।

कुंदन झुमकी

सलवार-सूट के साथ इस तरह की कुंदन झुमकी काफी रॉयल लुक देती हैं। एक्ट्रेस ने सिल्क सूट के साथ इन्हें पेयर किया है।

मल्टी झुमकी चांद बाली

आप भी हिना खान की तरह अपने किसी फ्लोरल सूट के साथ मल्टी स्मॉल चांद बाली झुमकी कैरी कर सकती हैं। ये आपको ब्यूटीफुल लुक देंगी।

पर्ल झुमके

सूट के साथ इस तरह के स्क्वेयर शेप विद पर्ल टसल झुमके भी काफी जचते हैं। ये आपके लुक को क्लासी बनाते हैं।

ऑक्सीडाइज झुमकी

इस तरह की ऑक्सीडाइज झुमकी एकदम ट्रेडिशनल लुक देती हैं। आप ही इसे अपने किसी सूट के साथ जरूर ट्राई करें।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ