Rakhi पर लगेंगी हुस्न की मल्लिका, पहनें हिना खान जैसी ड्रेसेज


By Priyam Kumari01, Aug 2025 12:00 PMjagran.com

ब्यूटी क्वीन Hina Khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी अपकमिंग शो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे फेमस और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं।

Hina Khan के लुक्स

हिना खान का हर एक स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आता है। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

राखी के लिए परफेक्ट ड्रेसेज

हिना के पास ट्रेडिशनल ड्रेस का शानदार कलेक्शन है। अगर आप राखी पर सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को कॉपी करें।

एंब्रॉयडरी लहंगा

राखी के खास मौके पर हुस्न की मल्लिका लगना चाहती हैं, तो हिना जैसा एंब्रॉयडरी लहंगा के साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी करें।

बनारसी साड़ी

हिना ने पर्पल कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी है, जो एकदम रक्षाबंधन परफेक्ट आउटफिट है। यह आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।

को-ऑर्ड सेट

हिना का स्टाइल सबसे हटके होता है। अगर आप भी हिना की तरह हटके और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो ऐसे को-ऑर्ड सेट को जरूर ट्राई करें।

अनारकली सूट

रक्षाबंधन पर कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इस तरह के अनारकली सूट पहनकर तारीफें बटोर सकती हैं।

प्लाजो सूट

राखी पर गॉर्जियस लुक के लिए प्लाजो सूट के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा कैरी करें। इसके साथ न्यूड मेकअप और लाइट ज्वेलरी भी स्टाइल करें।

हिना की इन ड्रेसेज को राखी पर जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realhinakhan)